इस्लामाबाद , फरवरी 06 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबारगाह में शुक्रवार को हुए जोरदार बम धमाके में कम से दस लोगों की मौत हो गयी और 80 अन्य घायल हो गए।

यह विस्फोट यहां के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबारगाह क्षेत्र में हुआ। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन ने घायलों के तेजी से इलाज के वास्ते पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित