इस्तांबुल , फरवरी 11 -- तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में अपराधियों और वांछित संदिग्धों के खिलाफ चलाए गए एक व्यापक सुरक्षा अभियान में पुलिस ने 1,109 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह शहर में हाल के समय के सबसे बड़े 'सुरक्षा अभियानों में से एक है।

इस्तांबुल पुलिस विभाग के अनुसार, मंगलवार रात भर चले इस व्यापक अभियान में लगभग 2,500 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अभियान की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें पुलिस हेलीकॉप्टर और मरीन पुलिस यूनिट की पांच नौकाओं का भी इस्तेमाल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित