चेन्नई , मार्च 13 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने क्रायोजेनिक इंजन सीई20 का 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सफल परीक्षण किया है।
इसरो ने एक बयान में बताया कि क्रायोजेनिक इंजन सीई20 में 'नोजल प्रोटेक्शन सिस्टम' (एनपीएस) और एक 'मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर' का उपयोग करके 10 मार्च को समुद्र तल के स्तर पर सफल परीक्षण किया गया।
इससे पहले, एनपीएस का उपयोग करते हुए समुद्र-स्तर पर 19-टन थ्रस्ट क्षमता वाले परीक्षण किए जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित