कटक , दिसंबर 13 -- इशरानी बरुआ, महिला एकल की टॉप सीड उन्नति हुड्डा और पुरुष एकल के दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने कटक के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कड़े मुकाबले वाले सेमीफाइनल में जीत हासिल कर बैडमिंटन टूर्नामेंट ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इशरानी बरुआ ने सेमीफाइनल में तान्या हेमंत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहला गेम 18-21 से हारने के बाद, इशरानी ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-7, 21-7 से जीतकर 54 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। अब वह फाइनल में टॉप सीड उन्नति हुड्डा से भिड़ेंगी।
उन्नति ने तस्नीम मीर के खिलाफ सेमीफाइनल में शांत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। तस्नीम, जिन्होंने पिछले राउंड में टॉप सीड खिलाड़ियों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था, ने पहला गेम 21-18 से जीता। हालांकि, उन्नति ने जोरदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-16, 21-16 से जीतकर 60 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित