नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए 21,633 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रविवार को पेश केन्द्रीय बजट में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के लिए 4,742 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए आवंटन 4,300 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना कर 8,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही वित्त मंत्री द्वारा आज ही घोषित इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 1,000 करोड़ रुपये दिये जायेंगे।
दूसरी तरफ, देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के लिए आवंटन 7,000 करोड़ रुपये से घटाकर 1,527 करोड़ रुपये किया गया है।
मंत्रालय के अधीनस्थ विभिन्न स्वायत्त संस्थानों के लिए 1,592 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित