मुंबई , फरवरी 28 -- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को मुंबई में एक इनोवेशन शोकेस में हिस्सा लिया और यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स से बातचीत की।
श्री कार्नी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर यहां पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 27 फरवरी से शुरू हुआ है और दो मार्च तक चलेगा।
मुंबई में अपने कार्यक्रमों के दौरान श्री कार्नी ने रिसर्च और अकादमिकसहयोग की समीक्षा की , जो दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर फोकस को प्रदर्शित करता है।
श्री कार्नी के दौरे के साथ ही भारत और कनाडा ने एक टैलेंट और इनोवेशन स्ट्रैटेजी शुरू करने की घोषणा की है।
इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा है कि कि भारत दुनिया भर में चुनौतीपूर्ण टैलेंट बनाने, रिसर्च साझेदारी बढ़ाने और कौशल विकास बढ़ाने के लिए कनाडा के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। उन्होंने भारत-कनाडा टैलेंट और इनोवेशन स्ट्रैटेजी को महत्वपूर्ण बताया।
श्री कार्नी एक मार्च को नयी दिल्ली पहुंचेंगे तथा दो मार्च को वह हैदराबाद हाउस में श्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। बातचीत में इंडिया-कनाडा स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत अलग-अलग सेक्टर में हुई प्रगति की समीक्षा करने की उम्मीद है, जो जून 2025 में कनानास्किस और नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित