इटावा , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के महावीरनगर में तीन महीने का बिजली का बिल एक लाख 60 हजार रुपए आने के सदमें मौत चायवाले की मौत हो गयी, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन किया।

भरथना के शिवपाल सिंह की तीन माह में एक लाख 60 हजार रुपये का बिल आने से सदमे में हृदय घात से मौत हो गयी। इसके बाद गुस्साए परिजनो ने उपमंडल अभियंता के कार्यालय पर उनके शव को रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित