इटावा , अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार सुबह डंपर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक के चालक और परिचालक की मौत हाे गयी। मृतक चचेरे भाई थे।

पुलिस ने बताया कि इटावा-कानपुर हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास सुबह करीब 4 बजे मोरंग से भरे तेज रफ्तार डंपर ने खराब खड़े मिनी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय चालक और परिचालक ट्रक की खराबी ठीक कर रहे थे, तभी डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान औरैया जिले के कंचौसी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी रोहित (25) और नितिन (19) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे।

थाना प्रभारी के.के. मिश्रा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार, दोनों दिल्ली माल लादने जा रहे थे। रास्ते में ट्रक में खराबी आने पर वे उसे ठीक कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित