, March 17 -- तेल अवीव, 17 मार्च (शिन्हुआ/वार्ता) ईरान के रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है कि इजरायल के हमले में उनके शीर्ष सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी मारे गए हैं।

इससे पहले इजरायली मीडिया ने मंगलवार को दावा किया था कि इजरायली सेना ने ईरान की 'सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल' के सचिव और शीर्ष सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें उनकी मौत हो गयी।

'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने एक बयान में कहा कि रात भर चले सैन्य अभियानों में "महत्वपूर्ण खात्मे संबंधी उपलब्धियां" दर्ज की गई हैं। जनरल ज़मीर के इन संकेतों को अली लारीजानी पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों का युद्ध के आगामी घटनाक्रम पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

इजरायली मीडिया के अनुसार, सेना ने तेहरान स्थित एक सुरक्षित ठिकाने को निशाना बनाया, जहाँ कथित तौर पर फिलिस्तीनी समूहों से जुड़े लोग मौजूद थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस ठिकाने पर गाजा और वेस्ट बैंक के चरमपंथी भी मौजूद थे, जिन्हें निशाना बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित