रायपुर , फरवरी 26 -- छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ मिलियन से अधिक फॉलोअर्स होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर इसे केवल लोकप्रियता का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री के आत्मीय और विश्वासपूर्ण रिश्ते का जीवंत प्रमाण बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक पोस्ट, संदेश और संवाद करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं, भावनाओं और उम्मीदों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व स्तर पर किसी भी राजनेता के लिए यह एक विशिष्ट उपलब्धि है, जो दर्शाती है कि जब नेतृत्व पारदर्शिता, विश्वास और समर्पण पर आधारित होता है, तो जनता उससे दिल से जुड़ती है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि भारत के लिए भी गर्व का विषय है और यह प्रधानमंत्री के प्रति देश-विदेश में लोगों के स्नेह और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कीर्तिमान पर प्रधानमंत्री को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित