नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया।
एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवैलियन (एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम के भीतर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के परिवर्तनकारी इस्तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया।
श्री वैष्णव ने कहा कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर मंत्रालय की प्रमुख पहलों, जैसे कि वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का एक रणनीतिक विस्तार है। उन्होंने पवेलियन का विस्तृत दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उभरते उद्यमियों और एडोब, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेजन जैसी वैश्विक संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व से बातचीत की। उन्होंने ने भाषा सेतु और कला सेतु चैलेंज के विजेताओं सहित इन उद्यमियों से बातचीत की।
श्री वैष्णव ने मीडिया लाउंज में योर स्टोरी की श्रद्धा शर्मा के साथ एक उच्चस्तरीय अनौपचारिक वार्ता में भी भाग लिया। इस सत्र में उन्होंने समाज पर एआई के गहन प्रभाव पर अपना दृष्टिकोण साझा किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रौद्योगिकी ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय स्टार्टअप स्थापित करने में सक्षम बना रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित