नयी दिल्ली , दिसंबर 22 -- निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मध्य प्रदेश के रीवा से इंदौर के लिए सोमवार को सीधी उड़ान शुरू करेगी।
एयरलाइन ने आज बताया कि इस दैनिक उड़ान से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 10 घंटे से घटकर डेढ़ घंटे रह जायेगा। इस मार्ग पर वह एटीआर विमानों का परिचालन करेगी। रीवा उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला मध्य प्रदेश का छठा शहर है। वह भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और खजुराहो के लिए पहले से उड़ानों का परिचालन कर रही है।
इंडिगो के वैश्विक बिक्री के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने नयी उड़ान शुरू करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे मध्य प्रदेश के भीतर, और इंडिगो के बड़े नेटवर्क पर, लोगों को संपर्क के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित