नयी दिल्ली , दिसंबर 05 -- परिचालन में पिछले कुछ समय से परेशानी का समाना कर रही निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार को जाने वाली अपनी सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी।

इससे पहले गुरुवार को भी उसने दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं।

सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की आज दिल्ली से रवाना होने वाली 225 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। इनमें 135 उड़ानें यहां से जाने वाली और 90 देश के दूसरे शहरों से यहां आने वाली उड़ानें हैं। अन्य शहरों से भी इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने की सूचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित