नयी दिल्ली , जनवरी 16 -- निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने आदित्य बिरला समूह की फैशन इकाई टीएमआरडब्ल्यू के ट्रेवलर ब्रांड नोबेरो के साथ करार किया है।

इंडिगो ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि नोबेरो पर की गयी खरीद पर अब इंडिगो ब्लूचिप लॉयल्टी कार्यक्रम के तहत लोगों को लॉयल्टी प्वाइंट मिलेंगे। हर 100 रुपये की खरीद पर एक इंडिगो ब्लूचिप प्वाइंट मिलेगा।

इंडिगो के मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा ने नोबेरो के साथ इस साझेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उसके ग्राहकों के शॉपिंग और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित