नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो के ब्लूचिप सदस्य अब आईप्लेनेट पर एप्पल के उत्पाद खरीदकर रिवॉर्ड प्वाइंट पा सकते हैं।

इंडिगो ने इसके लिए एप्पल के प्रीमियम पार्टनर आईप्लेनेट के साथ करार किया है। एयरलाइंस द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ब्लूचिप सदस्य आईप्लेनेट के समर्पित ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से और देश भर में इसके 78 से अधिक खुदरा स्टोर पर की गयी खरीदारी पर इंडिगो ब्लूचिप्स कमा सकते हैं। यह ऑफर आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एप्पल की घड़ियों, एयरपॉड और प्रीमियम एक्सेसरीज़ की विस्तृत रेंज पर लागू है।

इस करार से इंडिगो ब्लूचिप्स पोर्टफोलियो के तहत रिवॉर्ड के अवसर और कमाई का दायरा बढ़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित