जयपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि विद्युत निगम में कार्यरत कर्मचारियों के लंबे समय से स्थानांतरण नहीं होने की समस्या के समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।
श्री नागर ने शून्य काल में विधायक भागचंद टांकड़ा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस समिति के माध्यम से कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधि समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तीनों विद्युत वितरण निगम स्वतंत्र कंपनियां हैं और उनकी अलग-अलग कैडर व्यवस्था है। इसलिए तकनीकी रूप से इंटर डिस्कॉम तबादले संभव नहीं हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति बनाकर कर्मचारियों के हितों में निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित