आगरा , दिसंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में आश्रम के अंदर एक साधु की हत्या को वारदात हुई है। आश्रम बीहड़ में बना है लिहाजा रविवार दोपहर को पुलिस को हत्या की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक थाना पिनाहट इलाके के विप्रावली के बीहड़ों में चौमुखा आश्रम है। चौमुखा आश्रम में 68 वर्षीय पीताराम नामक साधु पिछले कई सालों से रह रहे थे। रविवार को दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पीताराम का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। इसी सूचना पर मौके पर आश्रम में पुलिस पहुंच गई और डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि साधु के सिर पर हमला करके हत्या की गई है। साधु के सिर में काफी गहरी चोट है। अभी ये पता नहीं चला है कि सिर में किस चीज से वार किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी दिया है। हत्या के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ साथ एसओजी टीम को लगाया गया है। इसके अलावा सर्विलांस टीम भी हत्या के खुलासे में लगाया है। कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही साधु की हत्या का खुलासा कर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित