चंडीगढ़ , अप्रैल 20 -- पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए 728.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जिससे 1.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है।
डॉ. बलजीत कौर ने सोमवार को कहा कि आशीर्वाद स्कीम गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह के समय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित बनाना भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित