मुंबई , अप्रैल 11 -- पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर गायिका आशा भोंसले (92) को शनिवार देर शाम छाती में संक्रमण और थकान की शिकायत के बाद यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह जानकारी उनकी पोती जनाई भोंसले ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, "मेरी दादी, आशा भोंसले, बहुत कमजोरी और छाती में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे उनकी निजता का सम्मान बनाए रखने की अपील करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको सूचित करते रहेंगे।"यह महान गायिका 50, 60 और 70 के दशक के बॉलीवुड के संगीत के सुनहरे दौर की आखिरी जीवित हस्ती हैं। इस दौर में उनके अलावा लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार, मुकेश, मन्ना डे जैसी हस्तियाँ शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित