पटना , मार्च 13 -- बिहार भवन निर्माण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राज्य में बड़ी संख्या में आवासीय विद्यालय एवं राजकीय छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।
विद्यार्थियों के लिए 720 आसन वाले 36 डॉ. भीम राव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय , भोजपुर एवं समस्तीपुर में 480 क्षमता का आवासीय विद्यालय एवं 55 से अधिक संख्या में 100 क्षमता वाले राजकीय छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।
विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में आवासीय विद्यालय का मरम्मती का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही, पटना में अनुसूचित जनजाति रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाना है और यह सेंटर (जी 3) भवन होगा।दरभंगा, नवादा, औरंगाबाद, पूर्णिया, गयाजी, जहानाबाद, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सुपौल, बेगूसराय, गोपालगंज सहित अन्य जिलों में डॉ. भीम राव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है।
विद्यालयों का निर्माण कार्य विभिन्न स्तर पर प्रगति पर है, जिन्हें तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। कुछ जगहों पर स्थल एवं अन्य समस्या है, जिसे दूर करने के लिये कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित