भरतपुर , मार्च 29 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में आवारा श्वानों द्वारा एक ही दिन में अलग अलग स्थानों पर 10 से अधिक लोगों को घायल कर देने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 12 लोगों को श्वानों द्वारा काट लेने से कस्बे में बच्चों और बुजुर्गों में भारी ख़ौफ़ है। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों ने नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में आकर अपनी चिकित्सा कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश चंद जैन को श्वानो ने उनके घर के बाहर ही जकड़ लिया जबकि साहब सिंह को श्वानों ने खेत में काम करते समय घेर लिया। लोगों का कहना है कि गलियों और सार्वजनिक पार्कों में श्वानों के झुंड के कारण अब घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित