मुंबई , दिसंबर 20 -- बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के पुत्र आर्यन खान को दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में उनके शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला है।

आर्यन खान का पहला शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' काफी सफल रहा और लोगों ने इसे पसंद किया। आर्यन को एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का अवॉर्ड मिला है।

आर्यन खान ने अवॉर्ड मिलने पर कहा कि वह सबसे पहले अपनी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कास्ट, क्रू और नेटफ्लिक्स का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने एक नए निर्देशक पर भरोसा किया और पूरी मेहनत और लगन के साथ उनके साथ काम किया।

आर्यन खान की मां और फिल्मकार गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यन खान को अवॉर्ड मिलने की क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में आर्यन अवॉर्ड को अपनी मां को समर्पित करते हुए कह रहे हैं कि 'ये अवॉर्ड मेरी मां के लिए है। क्योंकि मेरी मां मुझे हमेशा कहती हैं जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं उड़ाना और गाली-गलोच बिल्कुल नहीं।'इस वीडियो को शेयर करते हुए गौरी ने आर्यन को अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा खुशी और गर्व महसूस कराने के लिए आर्यन तुम्हारा धन्यवाद। अब तुम्हारे सभी अवॉर्ड्स को रखने के लिए एक नई कैबिनेट (अलमारी) डिजाइन करने की बारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित