, Dec. 23 -- सियोल, 23 दिसंबर (वार्ता/ स्पूतनिक) दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू ने अपने मिस्र के समकक्ष हसन अल-खतीब के साथ बातचीत की, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर तुरंत बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। योनहाप समाचार एजेंसी ने देश के व्यापार मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित