, March 6 -- मॉस्को, 6 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) रूस और अमेरिका आर्थिक मुद्दों पर गठित कार्य समूह के तहत संयुक्त फंड बनाने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। यह बातचीत गोपनीय तरीके से चल रही है।
रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने स्पुतनिक से बातचीत में कहा कि इस प्रारूप में हो रही बातचीत गोपनीय है और इसमें संयुक्त फंड बनाने तथा अन्य द्विपक्षीय परियोजनाओं को लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित