नैनीताल , जनवरी 14 -- उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने बुधवार को लालकुआं थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) को कथित रूप से शिकायतकर्ता को धमकाने और आरोपी को बचाने के लिए कथित पक्षपातपूर्ण जांच के आरोप में निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर एसआई अंजू नेगी को निलंबित किया गया है। पीड़ित की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ0 मंजूनाथ टीसी से शिकायत की गई थी जिसमें जांच अधिकारी पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने पिछले साल अपने पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं 351(3), 64(2)(एम) और 69 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। ये धाराएं गैंगरेप और धोखे जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी पिछली शादी और उस शादी से 13 और 11 साल के दो बच्चों के बारे में जानकारी छिपाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित