बेंगलुरु , मार्च 28 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पाटीदार ने कहा कि यह सीजन का पहला मैच है इसलिए वह देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव कर रही है। पाटीदार ने कहा कि पिछला सीजन बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास एक अच्छा दल है और खिलाड़ियों का बैकअप भी है। उन्होंने कहा कि आज मैच में जेकब डफी और अभिनंदन आज का मुकाबला खेल रहे हैं।
वही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि उनकी टीम चीजो को सिंपल रखने का प्रयास करेगी और योजनाओं को अच्छे से अमल में लाने का प्रयास करेगी। किशन ने कहा कि पैट कमिंस की कमी खलेगी। किशन ने बताया कि सलील अरोड़ा आज का मुक़ाबला खेल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित