जयपुर , मार्च 30 -- राज्य सहकारिता विभाग द्वारा राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के संचालन के लिए गठित आरसीए एडहॉक कमेटी ने सोमवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी में अपना कार्यभार संभाल लिया।
आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव ने आरसीए कार्यालय में कमेटी सदस्यों धनञ्जय सिंह खींवसर, आशीष तिवाड़ी , अर्जुन बीनेवाल एवं अरिष्ट सिंघवी के साथ आरसीए एडहॉक कमेटी का पदभार संभाला। डॉ यादव ने आरसीए एडहॉक कमेटी के पदभार ग्रहण समारोह में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ , सहकारिता मंत्री गौतम दक , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आरसीए एडहॉक कमेटी को राज्य में क्रिकेट के विकास एवं संचालन की जो जिम्मेदारी दी है उसे समस्त आरसीए पूर्ण लगन एवं निष्ठां से सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
इस अवसर पर श्री खींवसर ने कहा की हम सभी साथ मिलकर सामूहिक रूप से आरसीए को वापस पटरी पर लाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित