पुडुचेरी , मार्च 28 -- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने शनिवार को पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में द्रमुक को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की।
द्रमुक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस संबंध में एक पत्र आरपीआई के प्रदेश महासचिव कलैवनन ने पार्टी के प्रदेश संयोजक आर. शिवा को सौंपा।
उन्होंने पत्र में कहा कि संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा और धर्मनिरपेक्षता जैसे सिद्धांतों के विरुद्ध काम करने वाली किसी भी पार्टी, उसके सहयोगियों या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यहां सत्ता पर काबिज होने से रोकने के उद्देश्य से आरपीआई की प्रशासनिक समिति ने द्रमुक को बिना शर्त समर्थन देने का निर्णय लिया है क्योंकि द्रमुक ही भाजपा का विरोध कर रही है।
अतः आरपीआई उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में द्रमुक के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जहां वे चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर भी काम करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित