चंडीगढ़ , फरवरी 12 -- पंजाब राज्य सूचना आयोग ने गुरूवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय, ब्लॉक लुधियाना-1 के ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द के पी.आई.ओ. सह सचिव अमित कुमार के खिलाफ वारंट जारी किया।

आयोग के आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि लुधियाना जिले के सिधवां बेट बलकार सिंह की ओर से 2024 में दायर एक मामले में अमित कुमार के खिलाफ आयोग ने आगामी 16 मार्च को आयोग परिसर में पेश होने के वारंट जारी किया था।

उन्होंने बताया कि अमित कुमार अब तक हुई तीन सुनवाइयों के अवसर पर कमीशन की हिदायतों के बावजूद गैर-हाजिर रहे। अब इस मामले में कमीशन द्वारा आर.टी.आई. एक्ट 2005 की धारा 18 (3) (ए) के तहत पुलिस आयुक्त, लुधियाना को आदेश जारी किया गया है कि वे अमित कुमार को इन वारंट की प्रति तामील करवाएं और मामले की अगली तारीख 16 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने की हिदायत जारी करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित