भोपाल , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश पुलिस ने आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के लिए आयोजित की जा रही है और इसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित