शिवपुरी , फरवरी 22 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में बीच-बचाव करने पहुंचे एक पुलिस आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज उनका जुलूस निकाला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार झांसी तिराहे के पास बीती रात लवप्रीत सिंह और सोनू परिहार नशे की हालत में आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसी दौरान आरक्षक राहुल चौहान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और वर्दी के बटन तोड़ दिए।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को पैदल जुलूस के रूप में ले जाया गया। इस दौरान वे सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर "अपराध करना पाप है" कहते हुए नजर आए। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित