मंगलुरु , जनवरी 22 -- कर्नाटक पुलिस ने पुत्तूर के एक निजी महाविद्यालय में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट, कार्यक्रम आयोजक और एक यूट्यूब चैनल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुत्तूर पुलिस ने भट्ट पर 12 जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज किया है, जिससे सांप्रदायिक भावनाएं आहत हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित