जयपुर , मार्च 31 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर राजधानी जयपुर में बने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) के गेस्ट हाउस का बजट रोककर जनता का पैसा महंगे होटलों पर लुटाने का आरोप लगाया है।
श्री गहलोत ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया श्रृंखला इंतज़ारशास्त्र की नौवीं कड़ी में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीऔर फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों ने जिस आरआईसी में हुए आयोजन में भाग लिया और इसे सराहा, भाजपा सरकार ने उस आरआईसी के 'गेस्ट हाउस' का काम क्यों रोका है।
उन्होंने कहा कि आरआईसी में शानदार आयोजन हो रहे हैं, मेहमान आ रहे हैं, पर ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का बजट रोककर राज्य सरकार जनता का पैसा महंगे होटलों पर लुटा रही है। यह कैसी नकारात्मक राजनीति है। क्या यह वर्ष 2014 की पुनरावृत्ति है जब पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने आरआईसी का काम रोक दिया था और कांग्रेस सरकार आने पर इसका काम हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित