नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- आयुष मंत्रालय आयुष चिकित्सा प्रणाली को बढावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के पवित्र नगर शेगांव में 25 से 28 फरवरी तक चार दिवसीय "राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026" का आयोजन करेगा।
आयुष मंत्रालय ने आज बताया कि इस मेले का उद्देश्य आम जनता के बीच आयुष चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देना, व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और औषधीय पौधों की खेती और कृषि वानिकी के माध्यम से किसानों के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का उद्घाटन 25 फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा किया जाएगा। इस मेले के दौरान लोगों को आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और अन्य पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों सहित विभिन्न आयुष प्रणालियों के तहत मुफ्त स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श और दवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित