मुंबई , दिसंबर 02 -- महाराष्ट्र में आयकर विभाग ने मंगलवार को रमी ग्रुप ऑफ होटल्स से जुड़े कयीं ठिकानों पर छापेमारी की।
यह एक प्रसिद्ध आतिथ्य समूह है जो बॉम्बे अड्डा सहित लोकप्रिय प्रतिष्ठानों का संचालन करता है। आयकर विभाग की जांच शाखा ने मुंबई सहित 10 शहरों में 38 स्थानों पर छापेमारी की है। रमी ग्रुप भारत में 52 होटलों का संचालन करता है, जिनमें चार और पांच सितारा होटल भी शामिल हैं।इसके साथ ही इसके भारत और खाड़ी देशों में सिग्नेचर रेस्तरां भी हैं।
इस समूह के मालिक वरदराज मंजप्पा शेट्टी को संयुक्त अरब अमीरात में शीर्ष 100 सबसे अमीर भारतीयों में शुमार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित