उदयपुर , फरवरी 08 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला बजट है।
श्री चौधरी ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 - 27 को लेकर पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2026 में भारत के कृषि पशुपालन मत्स्य पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी गई है जिसमें किसानों का खेती में लागत मूल्य घटने, आय बढ़ाने खेती को लाभकारी बनाने खेती को आधुनिक बनाने और गांव को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए बजट की प्रमुख घोषणाएं जिनमे कृषि संबंधी कार्यकलाप पर प्रमुख मदों का व्यय एक लाख 62 हजार 671 करोड़ रुपए है वहीं ग्रामीण विकास पर प्रमुख मदों का व्यय दाे लाख् 73 हजार 108 करोड़ रुपए है। इसके प्रमुख विशेषताएं कृषि उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया है जिसमें उन्नत बीज फसल पर वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) और कृषि आधारित उद्योग के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है जिसमें खाद्य प्रसंस्करण डेयरी और कृषि स्टार्टअप को वित्तीय सहायता देना आदि शामिल है। किसान महिला और युवा सशक्तीकरण के लिए स्व सहायता समूह को बढ़ावा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित