रायपुर , जनवरी 31 -- केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए जाने वाले आम बजट को लेकर छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों में उत्सुकता और अपेक्षाओं का माहौल है। बजट से जुड़ी उम्मीदें केवल आर्थिक न होकर रोजमर्रा की ज़िंदगी, महंगाई से राहत, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से भी जुड़ी हुई हैं। व्यापारी वर्ग से लेकर गृहिणियों, किसानों, युवाओं और पेशेवर वर्ग तक, हर तबका इस बजट में अपने हितों की झलक देखने को आतुर है।

व्यापारी वर्ग की ओर से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने केंद्र सरकार के समक्ष कई अहम मांगें रखी हैं। चेंबर का कहना है कि सोने और चांदी पर लगने वाली 6 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी समाप्त की जानी चाहिए, जिससे व्यापार को गति मिले। इसके साथ ही क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर लगने वाले सरचार्ज को कम करने, जीएसटी प्रणाली को सरल बनाने तथा आयकर की दरों में कटौती की मांग की गई है, ताकि आम जनता की क्रय शक्ति बढ़े और बाजार में मांग बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित