चंडीगढ़ , फरवरी 01 -- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किये गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पंजाब के लिए शून्य करार दिया।
श्री बादल ने कहा कि राज्य के अधिकारों की वकालत करने में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की पूरी तरह से नाकामी के परिणामस्वरूप आज केंद्रीय बजट में पंजाब को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राज्य को न कोई विशेष पैकेज मिला न ही कोई बड़ी नयी परियोजना, न ही हमारे किसानों, व्यापारियों, उद्योग, युवाओं यां बार्डर के लिए कोई नयी योजना।
उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल के युग में उन्होंने हर प्रधानमंत्री के साथ रचनात्मक रूप से बातचीत की, यहां तक कि मनमोहन सिंह के साथ भी, पंजाब के पक्ष को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया और एम्स रिफाइनरी, आईआईएम, आईआईटी और 4/6 लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रमुख परियोजनाएं और उचित हिस्सेदारी हासिल की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसे मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, जो अपने लोगों के हकों के लिए लड़े न कि ऐसी अगुवाई की जो केवल बहाने बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित