भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में 25 मार्च को आभूषण विक्रेता योगेंद्र चौपड़ा से करीब 60 लाख से अधिक कीमत के आभूषणों को लूटने के बाद उनकी हत्या करके फरार बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को रैली निकाली गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों के तमाम आश्वासन की विफलता से आक्रोशित सर्वसमाज ने आज एक विशाल रैली निकाली और पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

इस हत्याकांड के विरोध में कस्बे के सभी बाजारों के साथ निजी शिक्षण संस्थानों को भी आज बन्द रखा गया। मृतक आभूषण विक्रेता की पत्नी एवं बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलायें एवं सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठ गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित