भरतपुर , अप्रैल 29 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में 25 मार्च को आभूषण विक्रेता योगेन्द्र चौपडा से करीब 60 लाख की लूट के बाद उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने एक षडयंत्रकारी को गिरफ्तार करके एक अन्य को चिन्हित किया है।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार षडयंत्रकारी नितिन (22) को पुलिस ने अदालत में पेश करके पांच दिन की पुलिस हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौपड़ा को लूटने एवं उनकी हत्या का षड्यंत्र जेल में रचा गया।

उल्लेखनीय है कि इस बहुचर्चित हत्या के विरोध में कस्बे में लगातार आंदोलन का दौर जारी है। मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा अपने बच्चों एवं सर्वसमाज के महिला पुरुषों के साथ पिछले छह दिनों से अनशन पर बैठी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी नाबालिग है जो वर्तमान फिलहाल निरुद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित