भरतपुर , मार्च 08 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर में खिलचीपुर के पाँच सितारा होटल के पास एक बाघ के पग चिह्न मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात क्षेत्र में बाघ के पग चिह्न देखे जाने की सूचना के बाद रविवार सुबह से वन विभाग की टीम लगातार बाघ की तलाश में जुटी है।

विभागीय सूत्रों ने आशंका जताई है कि बाघ रणथंभौर बाघ अभयारण्य जंगल से बाहर निकलकर इस क्षेेत्र में पहुंचा है। बताया गया है कि बाघ अब तक नजर नहीं आया है, लेकिन उसकी तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित