हरिद्वार, दिसंबर 17 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में डायल 112 आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग करना एक सख्त को महंगा पड़ गया और पुलिस ने इस अपराध के लिे उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर गंभीर आरोप लगाते हुए सूचना दी कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की है और उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित