देहरादून , अप्रैल 11 -- उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री दौरे के दौरान सुचारु रूप से संचालित किये जाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार किये जाने केनिर्देश दिये।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के बनने से एक ओर दिल्ली - एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित