फरीदाबाद , फरवरी 24 -- फरीदाबाद के अरावली गोल्फ क्लब में खेले जा रहे डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन 2026 के पहले राउंड के बाद आदित्य राज सिंह चहल, विपिन रघुवंशी और संतोष कुमार जॉइंट थ्री-वे लीड में थे। तीनों खिलाड़ियों ने थ्री-अंडर 69 का स्कोर बनाया।
रमेश कुमार, दिवेश राणा, लक्ष्य नागर और प्रणव कौल की चौकड़ी लीड से एक शॉट पीछे चौथे स्थान पर रही।
आदित्य राज सिंह चहल ने एक ईगल, चार बर्डी और तीन बोगी बनाए, जबकि विपिन रघुवंशी ने एक ईगल, दो बर्डी और एक बोगी किया। संतोष कुमार ने 25 लाख रुपये के इवेंट में एक ईगल, तीन बर्डी और दो बोगी किए। 54-होल वाले इस इवेंट में 72 खिलाड़ी हैं। टॉप 35 खिलाड़ी और टाई बुधवार को दूसरे राउंड के आखिर में कट में जगह बनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित