नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष आतिशी की ओर से गुरुओं का अपमान किया लेकिन पंजाब पुलिस उनके पाप और झूठ को छिपाने का काम कर रही है।
श्री सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ही झूठ के आधार पर हुआ है। सुश्री आतिशी के झूठ को छिपाने के लिए और बड़ा झूठ बोलकर छिपाया जा रहा है। सुश्री आतिशी को बचाने के लिए पंजाब सरकार अदालतों में जा रही है। पंजाब पुलिस उनके पाप को छिपाने का काम कर रही है। पंजाब पुलिस हमारे नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है जो बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने बिना आडियो सैंपल के ही फारेंसिक जांच कर दी क्योंकि आडियो दिल्ली विधान सभा के पास है। पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करके सिर्फ झूठ को छिपाया जा रहा है।
श्री सिरसा ने कहा कि सुश्री आतिशी को बताना चाहिए कि उन्होंने किस भावना से गुरुओं के खिलाफ टिप्पणी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित