भरतपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने आठ जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार करके उनसे नकदी बरामद की।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) ने वीरेन्द्र, शिवराम लोधा, शेरसिंह राठौर, राजकुमार, नरेश गुर्जर, पवन लोधा, ध्रुव गुर्जर और मौहरसिंह गुर्जर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार करके उनसे 27 हजार 250 रुपये, एक कार एवं छह मोटरसाईकिल बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित