चंडीगढ़ , अप्रैल 29 -- गृह मंत्रालय के तहत हरियाणा में स्व-गणना का आज अंतिम दिन है। जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का उपयोग कर अपनी जनगणना प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 24.5 लाख से अधिक परिवार स्व-गणना करचुके हैं, जो जनभागीदारी का रिकॉर्ड है।
उन्होंने कहा कि स्व-गणना पोर्टल पर 5-7 मिनट में पूरी की जा सकती है, और इसके बाद प्राप्त आईडी नंबरको ही जनगणनाकर्मी के साथ साझा करना होगा।
डॉ. जैन के अनुसार एक मई से पूरे राज्य में घरों की वास्तविक सूची बनाना और जनगणना कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों से जनगणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों को पूरा सहयोग देने और सही व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि जनगणनामें असहयोग करना कानूनन अपराध है। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित