नयी दिल्ली , दिसंबर 30 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1492: इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।
1600: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1781: अमेरिका में पहला बैंक 'बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका' में खुला।
1802: पेशवा बाजी राव द्वितीय ब्रिटिश संरक्षण में आए।
1857: क्वीन विक्टोरिया ने ओटावा को कनाडा की राजधानी घोषित किया।
1861: असम के चेरापूँजी में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक बारिश है।
1866: कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्म। वह बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1929: लाहौर में आधी रात को महात्मा गांधी ने कांग्रेस के साथ 'पूर्ण स्वराज' का संकल्प लिया।
1943: हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले का जन्म। इंग्लैंड के यार्कशर में पैदा हुए बेन ने 1982 में फिल्म 'गांधी' में मुख्य भूमिका निभाई थी।
1949: विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
1956: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन।
1972: बेसबॉल के महान खिलाड़ी रोबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत। वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे।
1984: राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1984: मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
1999: अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर पनामा के हवाले किया।
2004: ताइपे, ताइवान में 508 मीटर ऊंची इमारत का उद्घाटन किया गया। उस समय इसके दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का दावा किया गया था।
2014: चीन के शंघाई शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत, 49 लोग घायल।
2018: कादर ख़ान का निधन। वग हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता एवं निर्देशक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित