नयी दिल्ली , अक्टूबर 29 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1470 - हेनरी VI इंग्लैंड के सिंहासन पर बैठा। 1485 - हेनरी सप्तम इंग्लैंड के राजा बने।
1502 - वास्को डी गामा दूसरी बार कालीकट पहुंचे।
1611 - गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883 - महान चिंतक एवं समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 - मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1930 - तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1945 - भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 - भारत का पहला पांच सितारा होटल 'अशोक' खुला।
1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया।
1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1972 - शिकागो में लोकल ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 45 की मौत, 332 घायल।
1973 - तुर्की के इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार।
1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 - मध्य अमेरिकी देशों अल सल्वाडोर और होंडुरास ने सीमा विवाद हल किया।
1990 - भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु।
1994 - बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2001 - लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी तीन परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
2003 - ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2013 - तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित