नयी दिल्ली , जनवरी 26 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1888 - नेशनल ज्योग्रॉफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1944 - सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया।

1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी।

1967- 'अपोलो-1' दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।

1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988 - पहली बार हेलीकाँप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1996 - फ्रांस ने अपना छठा एवं संभवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।

2009 - भारत के आठवें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन।

2013 - अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

2014 - अमेरिकी डाक सेवा ने डाक में दर बढ़ाने की पहल की है और प्रथम श्रेणी डाक की कीमत 46 सेंट से बढ़ाकर 49 सेंट कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित